वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन, आज प्रेम मंदिर जाएंगी

Thursday, March 19, 2026 - 18:50
Updated: 7 months ago
0
वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन, आज प्रेम मंदिर जाएंगी

मथुरा (आरएनआई): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार शाम अपने तीन दिवसीय ब्रज दौरे पर मथुरा पहुंचीं, जहां उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सैन्य क्षेत्र में बने हेलीपेड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरने के बाद वह सीधे कार से वृंदावन के लिए रवाना हो गईं। उनके काफिले के गुजरने के दौरान मार्ग पर आम लोगों के आवागमन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

वृंदावन पहुंचने पर राष्ट्रपति ने इस्कॉन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उनका प्रेम मंदिर में भी दर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त नजर आई।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए हेलीपेड पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जिसके बाद उनका काफिला वृंदावन के लिए रवाना हुआ।

राष्ट्रपति 21 मार्च तक ब्रज क्षेत्र में प्रवास करेंगी। इस दौरान वह दो दिन वृंदावन में विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में दर्शन करेंगी तथा संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक चर्चा भी करेंगी। 20 मार्च को उनका कार्यक्रम उड़िया बाबा आश्रम, नीम करौरी बाबा आश्रम, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम और वात्सल्य ग्राम के दौरे का है। साथ ही वह रामकृष्ण मिशन चैरिटेबल अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन भी करेंगी।

दौरे के अंतिम दिन 21 मार्च को राष्ट्रपति गोवर्धन जाएंगी, जहां दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वह गोल्फ कार्ट के माध्यम से गोवर्धन परिक्रमा करेंगी।

इससे पहले बुधवार को उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर वृंदावन से गोवर्धन तक पूरे रूट पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखने के लिए काफिले ने निर्धारित मार्ग पर चलकर हर संभावित स्थिति का अभ्यास किया। प्रशासन ने राष्ट्रपति के काफिले के लिए ‘जीरो ट्रैफिक’ व्यवस्था लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है, ताकि दौरा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User