विद्या मंदिर में मेधावी छात्रों का जलवा, वार्षिक परिणाम के साथ हुआ सम्मान
सुलतानपुर (आरएनआई) स्थानीय कमला केशव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मझवारा-मायंग में 'वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह' हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान भैया-बहनों को उनकी शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन:
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री प्रकाश विभाग प्रचारक, सुल्तानपुर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। वंदना प्रमुख बहनों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य आत्मानन्द दूबे ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने भैया-बहनों को मोबाइल से दूरी बनाने और स्वामी विवेकानंद व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री राम अकबाल द्विवेदी जिला मंत्री, जन शिक्षा विकास समिति ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्री रामेश्वर प्रसाद मिश्रा ने की।
परीक्षाफल की झलकियां:
विद्यालय के प्रभारी ध्रुव नंदन मिश्र ने विद्यालय का वार्षिक वृत्त प्रस्तुत किया। घोषित परीक्षाफल में बाल वर्ग के हिमांशु यादव ने 98.5% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। शिशु वाटिका आकृति मौर्या (98.35%)
* हिन्दी माध्यम समृद्धि पाण्डेय (97.93%)
* किशोर वर्ग: कार्तिकेय मिश्र (97.5%)
* तरुण वर्ग: वैष्णवी शुक्ला (92.6%)
* शिशु वर्ग: अनिकेत यादव (95.15%)
शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी छात्रों ने बाजी मारी। हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में रोहन मिश्रा व श्रद्धा तिवारी, हिन्दी सुलेख में रूही चौहान व अंशुमन यादव और अंग्रेजी सुलेख में ईशी पाण्डेय व हिमांशु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अभिभावक भारत भूषण पाण्डेय, वंदना प्रभारी अर्जुन जी समेत भारी संख्या में आचार्य, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे। अंत में वंदना प्रभारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)