विदिशा में खजूर बेचकर परिवार पालने वाले पन्नालाल से प्रेरणादायक मुलाकात, हर संभव मदद का भरोसा
विदिशा, मध्यप्रदेश (आरएनआई) मध्यप्रदेश के विदिशा में एक भावुक और प्रेरणादायक मुलाकात सामने आई, जहां खजूर बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले भाई पन्नालाल से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान ऐसा लगा मानो किसी अपने से मिलना हो। मेहनत से भरे उनके हाथ जीवन के संघर्ष की कहानी कहते नजर आए, लेकिन चेहरे पर आत्मसम्मान और सुकून की मुस्कान साफ दिखाई दी। पन्नालाल जैसे मेहनतकश लोग ही देश की असली ताकत हैं। इसी सोच के साथ उनकी मेहनत की राह को थोड़ा आसान बनाने और जीवन को अधिक सुगम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पन्नालाल को मोटर ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है और भविष्य में हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)