विजयादशमी 2025: कब करें शस्त्र पूजन और कब होगा रावण दहन, जानें पूरा समय
नई दिल्ली (आरएनआई) 2 अक्तूबर 2025 को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी या दशहरा मनाया जा रहा है। यह पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर आता है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म और सत्य की स्थापना की थी, वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था।
शस्त्र पूजन का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, दशहरा पर शस्त्र पूजन का शुभ समय दोपहर 2:09 बजे से 2:56 बजे तक रहेगा। इस अवधि में शस्त्रों की पूजा कर सुख-समृद्धि और विजय की कामना करना विशेष फलदायी माना गया है।
रावण दहन का समय
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रावण दहन सूर्यास्त के बाद किया जाता है। इस वर्ष दशहरा पर सूर्यास्त शाम 6:05 बजे होगा, ऐसे में इसके तुरंत बाद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
शस्त्र पूजन विधि
पूजा स्थल पर अस्त्र-शस्त्रों को एकत्र कर लाल वस्त्र बिछी चौकी पर रखें।
गंगाजल का छिड़काव करें और मंत्र स्मरण के साथ तिलक लगाएं।
शस्त्रों पर कलावा बांधें और फूल-माला अर्पित करें।
घी का दीपक जलाकर भगवान राम का स्मरण करें और विजय व समृद्धि की कामना करें।
शमी पूजा का महत्व
मान्यताओं के अनुसार, रावण से युद्ध से पहले भगवान राम ने शमी वृक्ष की पूजा कर विजय का आशीर्वाद लिया था। तभी से दशहरा पर शमी पूजन की परंपरा का महत्व है।
दशहरा पंचांग 2025
तिथि: दशमी (2 अक्तूबर, 19:04 तक)
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (09:03 तक)
सूर्योदय: 06:14 बजे
सूर्यास्त: 17:18 बजे
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 − 12:30 बजे
राहुकाल: 13:34 − 15:02 बजे
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



