विख्यात चिकित्सक डॉ. हरीश भल्ला का निधन

कला-संस्कृति और सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान और सक्रियता रखने वाले जाने-माने चिकित्सक डॉ. हरीश भल्ला का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर किया जाएगा। 

Saturday, January 11, 2025 - 10:32
0
विख्यात चिकित्सक डॉ. हरीश भल्ला का निधन

इंदौर/मुंबई (आरएनआई) विख्यात चिकित्सक डॉ. हरीश भल्ला का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर मुंबई के विले पार्ले मुक्तिधाम पर होगा। डॉ. भल्ला, एक चिकित्सक और नशामुक्ति विशेषज्ञ के साथ ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में एक अमिट छाप छोड़ी। 

डॉ. हरीश भल्ला का जन्म मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में हुआ था। हरीश भल्ला ने 1966 में देश के सबसे पुराने मेडिकल स्कूलों में से एक एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर में प्रवेश लिया और पहले ही वर्ष में उन्हें उनके स्टैंड अप कॉमेडी शो के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। वे हर साल नाट्य कला में पुरस्कार जीतते रहे और 1971 में उन्हें एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर का ऑल राउंड बेस्ट एक्टर नामित किया गया था। 

एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे दिल्ली चले गए और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में सेवाएं देने लगे। इंदौर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान डॉ. हरीश भल्ला ने अपने कॉलेज और हॉस्टल के दोस्तों को मेंड्रेक्स जैसी नशीली दवाओं की लत में पड़ते देखा और फैसला किया कि वे नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाएंगे। उन्होंने लंबे समय तक यह अभियान भी चलाया।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User