विकास कार्यो को लेकर सीसी रोड, मरम्मत कार्य का भूमि पूजन

Friday, February 3, 2023 - 22:34
Updated: 4 years ago
0
विकास कार्यो को लेकर सीसी रोड, मरम्मत कार्य का भूमि पूजन
विकास कार्यो को लेकर सीसी रोड, मरम्मत कार्य का भूमि पूजन

गुना। आज वार्ड क्रमांक 34,विवेक कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य तथा वार्ड क्र 30 से 37 तक मरम्मत कार्यों का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी एवं वार्ड पार्षद श्री सचिन धूरिया द्वारा किया गया।

भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद बृजेश राठौर, दिनेश शर्मा, महेन्द्र कुशवाह, शिवनारायण कुशवाह,महेश कुशवाह, रामवीर जाटव, के साथ शिवपाल परमार, राजकुमार राठौर, नगर पालिका के सहायक यंत्री बी पी गुप्ता, उपयंत्री सुनील जैन, नितिन चंदेल, श्रीमती मयूरी श्रीवास्तव, श्रीमती भारती लोधी के साथ अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि परिषद द्वारा शहर के वंचित क्षेत्रों में विकास कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है सबसे पहले शहर के दूरदराज के वार्डों में जहां ज्यादा आवश्यक है वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जावें।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 34, विवेक कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है। 20 लाख की लागत से बनने वाली सड़क से वार्ड के अनेक परिवार लाभान्वित होंगे। साथ ही 27 लाख की लागत से वार्ड क्र 28 से 37 तक के वार्डों में मरम्मत कार्य भी प्रारंभ किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न 4 वार्डों में संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कार्य जारी है, जिनके बनने पर शहर के गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य की गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उनके निवास के निकट मिलेंगी। इसके अलावा परिषद द्वारा 25 से 30 वार्ड़ों में निर्माण कार्य के टेंडर स्वीकृत किये गये हैं जिनके शीघ्र ही भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।जिससे नागरिकों को मूल मूलभूत सुविधाएं तो मिलेंगे ही साथ ही आवागमन में भी सुविधा होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User