वन कर्मचारी बोला- चीतों को पर्याप्त भोजन नहीं

Friday, July 21, 2023 - 20:45
0

श्योपुर। पालपुर पश्चिम रेंज में प्राइवेट चालक की नौकरी करने वाले सुनील ओझा ने चीतों को सड़ा मांस खिलाने का आरोप लगाया है। इसका एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ है जिसमें चालक सुनील ओझा का कहना है कि वह 13 माह से नौकरी कर रहा था। चीतों को लिए मांस लाने की जिम्मेदारी उसकी थी। चीतों को कई दिनों तक रखा हुआ मांस खिलाया जाता था । वह भी पर्याप्त नहीं दिया गया। जंगल में छोड़ने के बाद उनकी कोई देखरेख नहीं गई। हालांकि डीएफओ पीके वर्मा का कहना है कि कूनो में ऐसे 100 कर्मचारी काम करते हैं, वे ऐसे किसी चालक को नहीं जानते। उसके आरोप भी गलत हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User