लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर खागा में निकली भव्य एकता यात्रा

Wednesday, November 12, 2025 - 20:46
Updated: 11 months ago
0
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर खागा में निकली भव्य एकता यात्रा

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के पावन अवसर पर खागा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धाता इंटर कालेज से भव्य एकता यात्रा (यूनिटी मार्च) निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व स्थानीय विधायक कृष्णा पासवान ने किया। जो धाता इंटर कॉलेज से कबरहा तक चली। यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का प्रबल संदेश दिया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए।

यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के उत्सव का हिस्सा था, जो 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर शुरू हुआ था। सरदार पटेल को भारत का बिस्मार्क कहे जाने वाले इस महान सपूत ने स्वतंत्र भारत को 562 रियासतों के एकीकरण से एक सूत्र में बांधा था। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल जी का सपना एक मजबूत और एकजुट भारत का था। आज हम सभी को उनकी इस विरासत को मजबूत करने की शपथ लेनी चाहिए। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक कृष्णा पासवान ने भी जोर देकर कहा कि ऐसी यात्राएं सामाजिक एकता को बढ़ावा देंगी और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करेंगी। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक व हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, अपर्णा गौतम, अर्चना त्रिपाठी, ज्ञानचंद केसरवानी, नगर पंचायत खागा अध्यक्ष गीता सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज, मधुराज विश्वकर्मा, विमलेश पांडेय, बृजेश सिंह, गया पाल, प्रीति देवी, आदित्य त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User