किसान हित में इफको की पहल, 15 किसानों को मिला मुफ्त बीज शोधन का लाभ

Wednesday, November 12, 2025 - 20:38
Updated: 11 months ago
0
किसान हित में इफको की पहल, 15 किसानों को मिला मुफ्त बीज शोधन का लाभ

फतेहपुर (आरएनआई) कृषि रक्षा इकाई मलवां में इफको की किसान हितैषी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विपणन उप महाप्रबंधक एके सिंह रमाकांत त्रिपाठी, कोरसम बजरंग सिंह सहित अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में अनुदानित पंद्रह किसानों को गेहूं, जौ, चना बीज का कुल चालीस किलो बीज निःशुल्क शोधन कराया गया।

इफको द्वारा यह शोधन कार्य पूरी तरह मुफ्त में किया गया। जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध हो सके और फसल की उत्पादकता बढ़ सके। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने इस पहल की भरपूर प्रशंसा की और इफको की किसान-केंद्रित योजनाओं को उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने किसानों को इफको की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी किसानों के हित में लगातार नई-नई पहल कर रही है, जिसमें बीज शोधन, उर्वरक सब्सिडी और तकनीकी सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस आयोजन से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने इफको के प्रति आभार व्यक्त किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User