कर्मियों ने डायट में धरना देकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Wednesday, November 12, 2025 - 20:46
Updated: 11 months ago
0
कर्मियों ने डायट में धरना देकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मांगों को लेकर धरना दिया तत्पश्चात उच्चाधिकारियों को संबोधित एक ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा गया। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक प्रेषित कर दिया जाएगा। 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बुधवार को डायट कार्यालय में धरना दिया। धरना/प्रदर्शन की अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह व जनपदीय सचिव दीपक कुमार ने की। संचालन जनपदीय संरक्षक सुशील कुमार ने किया। धरने में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर जनपदीय अध्यक्ष के अलावा गंगाराम उत्तम ने प्रकाश डाला। धरने के उपरान्त माध्यमिक/बेसिक के अपर मुख्य सचिव, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज को संबोधित 18 सूत्रीय मांग पत्र प्राचार्य आरती गुप्ता को सौंपा गया। ज्ञापन लेकर डायट प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर विवेक कुमार, संजय गुप्ता, सुरजीत कुमार, मानस रावत, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, मोनू, शाइस्ता नसरीन, राजसेन श्रीवास्तव, राजेश कुमार, श्याम बिहारी साहू, सौरभ, विनीता, कु0 कोमल, देशराज पाल, गंगाराम उत्तम, विकास श्रीवास्तव, रमेश कुमार, अवधेश वर्मा, राजेश कुमार, जयदीप सिंह, मो0 हाशिम, विनय चौधरी भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User