लाड़ली बहनों से बोले सीएम मोहन यादव “आने वाले समय में 3000 रुपए तक राशि पहुंचाएगी हमारी सरकार” कांग्रेस को भी दिया दो टूक जवाब

Thursday, April 11, 2024 - 17:18
Updated: 3 years ago
0
लाड़ली बहनों से बोले सीएम मोहन यादव “आने वाले समय में 3000 रुपए तक राशि पहुंचाएगी हमारी सरकार” कांग्रेस को भी दिया दो टूक जवाब

शहडोल (आरएनआई) सीएम मोहन यादव ने शहडोल जिले में भरे मंच से एक बार फिर लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को दो टूक जवाब दे दिया है। अपने इस जवाब में मुख्यमंत्री यादव ने यह साफ तौर पर कहा है कि ना ही लाडली बहन योजना बंद होगी ना ही कोई भी दूसरी योजना बंद होगी।

इतना ही नहीं यह जवाब देते वक्त सीएम यादव ने लाडली बहनाओं से अपना वादा दोहराते हुए यह भी कहा कि अभी जो उनके खाते में 1250 रुपए की राशि आ रही है, हमारी सरकार धीरे-धीरे उसे राशि को भी 3 हज़ार तक वादा अनुसार लेकर जाएगी। किसी भी बहन को किसी भी तरह से पैसे को लेकर कोई कमी नहीं आएगी।

आपको बता दें कांग्रेस और विपक्ष नेताओं ने लाडली बहना को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर रहता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष लगातार इस बात पर सवाल उठाते रहते हैं की क्या लाडली बहना योजना जारी रहेगी और कब लाडली बहनों को 3 हज़ार महीने की राशि सरकार देगी।

इन दोनों ही बातों का जवाब देते हुए जब लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने मंच से कार्यकर्ताओं और जनता से प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर वोट देने की अपील की उसी दौरान उन्होंने विपक्ष और कांग्रेस के इस सवाल का जवाब भी दे डाला।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User