लक्ष्मी नारायण पात्र को "मातृभाषा रत्न" मानद उपाधि से सम्मानि
गरियाबंद (आरएनआई) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग के रहने वाले लक्ष्मीनारायण पात्र को नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन ने उनकी साहित्यिक योगदान के लिए "मातृभाषा रत्न" मानद उपाधि से सम्मानित किया है।
लक्ष्मीनारायण पात्र एक प्रतिभाशाली रचनाकार और लेखक हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उनकी रचनाएँ देशभक्ति, संस्कृति और समाज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। उनकी कई कविताएँ और शायरी प्रकाशित हो चुकी हैं, और 10 से अधिक किताबें प्रकाशित हुई हैं
लक्ष्मीनारायण पात्र ने इस सम्मान के लिए शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन के आनन्द गिरि मायालु और मंजू खरे का आभार व्यक्त किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



