सूरजपुर में पुलिस टीम पर पथराव, डीएसपी समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Friday, July 24, 2026 - 17:18
0
सूरजपुर में पुलिस टीम पर पथराव, डीएसपी समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भूमि अधिग्रहण विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर इलाके में गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में डीएसपी राजेश जोशी समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मदननगर-धरमपुर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं, बल्कि जमीन के बदले जमीन दी जाए। इसी मांग को लेकर क्षेत्र में लगातार तनाव बना हुआ था।

कुछ दिन पहले भूमि सर्वे के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भारी पुलिस बल के साथ टीम गांव पहुंची।

पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए हमले में डीएसपी राजेश जोशी सहित 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं।

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User