लक्ष्मण सिंह को भारी पड़े राहुल गांधी के खिलाफ बयान, कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

Jun 11, 2025 - 16:19
Jun 11, 2025 - 16:32
 0  216
लक्ष्मण सिंह को भारी पड़े राहुल गांधी के खिलाफ बयान, कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

दिल्ली_गुना (आरएनआई) कांग्रेस ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। वे राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं। अक्सर वे अपने बयानों से पार्टी को लगातार मुश्किल में डाल रहे थे। कई अवसर पर उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भी बयान दिया था। 

कांग्रेस द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस से बाहर करने की तैयारी बहुत पहले से हो रही थी। लगातार पार्टी विरोधी बयान देने के चलते लक्ष्मण सिंह का निष्कासन हो सकता है - 

 पहलगाम आतंकी हमले के बाद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला और राबर्ट वाड्रा को लेकर बयान दिया था। जिस पर पार्टी ने लक्ष्मण सिंह को नोटिस दिया था। पार्टी जवाब से संतुष्ट नहीं थी। पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष और सांसद तारिक अनवर ने लक्ष्मण सिंह के बयान को गंभीरता से लेते हुए 9 मई को लक्ष्मण सिंह को नोटिस जारी किया था और उनसे 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया था। अनुशासन समिति की अनुशंसा पर लक्ष्मण सिंह को पार्टी से बाहर किया गया है। 

यह पहली बार नहीं है कि, लक्ष्मण सिंह ने पार्टी और पार्टी नेताओं को लेकर बयान दिया है। इससे पहले भी वे कई बार बयान दे चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के भीतर यह माना जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह के बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है और वह संगठन में बार-बार असहजता का कारण बनते जा रहे थे। दिग्विजय सिंह को लेकर दे चुके हैं बयान लक्ष्मण सिंह कई बार पार्टी नेताओं को बयान देते रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह को लेकर भी बयान दिया था। गुना में पार्टी की हार के बाद लक्ष्मण ने अपने बयान से दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था। इसके बाद वे कई बार पार्टी नेताओं को लेकर बयान दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण सिंह 2003 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। वे 2004 में राजगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद रहे। हालांकि बाद में वे फिर कांग्रेस में लौट गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0