रेलवे ट्रैक किनारे मोबाइल पर बात करते समय हादसा: दो ट्रेनों की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
शहर के कैंट थानांतर्गत सिंगवासा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां मोबाइल पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के कोलारस ग्राम डांगोरा का मूल निवासी 24 वर्षीय सुरेंद्र प्रजापति पुत्र चंपालाल प्रजापति पिछले 3-4 सालों से अपने परिवार के साथ गुना की चौरसिया कॉलोनी में रह रहा था। वह शहर में सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार सुबह वह सिंगवासा इलाके में टहलने निकला था।
प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल पर बातचीत में मग्न होकर चल रहा था। इसी दौरान पटरियों पर लगभग एक साथ दो ट्रेनें आ गईं। ट्रेनों के तेज झोंके और चपेट में आने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और उसने दम तोड़ दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)