रेल प्रशासन की लापरवाही प्रशासन की लापरवाही से शताब्दी का इंजन हुआ फेल 2 घंटे बाद चली बरेठा रेलवे स्टेशन से

Friday, August 9, 2024 - 19:58
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 40 मिनट देरी से चली शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन तकनीकी रूप से वहीं पर खराब बताया जा रहा था परंतु स्थानीय रेल प्रशासन में चालक की बात पर  गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तथा रेलवे स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना कर दिया परंतु बिना के पास बरेठा रेलवे  स्टेशन के नजदीक पहले से ही तकनीकी रूप से खराब इंजन फेल हो गया लगभग डेढ़ घंटे बाद भोपाल से इंजन की व्यवस्था होने के बाद जब इंजन आया तब शताब्दी एक्सप्रेस को दूसरा इंजन लगाकर रवाना किया गया। 

शताब्दी एक्सप्रेस में बैठे एक रेल यात्री दिनेश चंद पांडे ने सिटी टुडे को बताया कि स्थानीय रेल प्रशासन अगर तकनीकी रूप से खराब इंजन को वहीं पर बदल देता तो ऐसी दिक्कत नहीं आती परंतु स्थानीय डीआरएम की लापरवाही से कहे अथवा रेल प्रशासन की  लापरवाही? 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User