सुलतानपुर: कादीपुर नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कांवरियों का स्वागत कर बैद्यनाथ धाम रवाना किया

Friday, August 9, 2024 - 20:00
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कांवरियों का स्वागत कर बैद्यनाथ धाम रवाना किया

सुलतानपुर (आरएनआई) सावन के पवित्र माह में भगवान शिव के भक्त अपने आराध्य देव भगवान शिव के जलाभिषेक करने के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंगों में जलाभिषेक कर मनवांछित फल प्राप्त करते हैं।

इसी क्रम में आज कादीपुर के सैकड़ों कावांरियो ने झारखंड में देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने की शोभायात्रा निकालकर हर हर बम बम के गगनभेदी नारे से पूरा नगर क्षेत्र भक्तिमय करते हुए रवाना हुए।

कादीपुर नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल अपनी पूरी टीम के साथ अपने आवास कादीपुर से बैद्यनाथ धाम रवाना हो रहे कांवांरिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजितराम,सोनू सिंह,राममूरत, रामकृपाल के साथ सैकड़ों कावांरियो का टीका कर अंगवस्त्र भेंट कर विदा किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान सभासद बृजेश कुमार सिंह, सूर्य लाल गुप्ता, राकेश कुमार, शैलेन्द्र उपाध्याय,उत्कर्ष मोदनवाल, सुनील रावत,इन्द्रपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User