रियल-स्टेट अर्थात स्थापत्य निर्माण और वास्तुकला के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
गुना (आरएनआई) जिलेभर में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मैथिल ओझा समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा एबी रोड स्थित मैथिल ओझा धर्मशाला से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौराहा, शास्त्री पार्क, लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, हाटरोड, हनुमान चौराहा होते हुए स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज व संगठनों द्वारा शोभायात्रा में सम्मिलित व्यक्तियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर धर्मलाभ लिया गया।
इसी क्रम में धाकड़ किरार नागर समाज के बैनर तले महासभा के जिलाअध्यक्ष मनोज धाकड़, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष महेन्द्र धाकड़, प्रदेशसचिव प्रदीप धाकड़, उपाध्यक्ष बलबीर धाकड़, काशीराम धाकड़, महामंत्री संजीव धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष देशराज धाकड़, छात्रसंघ अध्यक्ष बाबूलाल धाकड़ सहित आकाश लपचौरा, प्रकाश सालौदा, बल्लभ पांचोरा, अभिनेंद्र, अनिल धाकड़ आदि ने फल वितरण एवं पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



