गुना में अतिक्रमण हटाने पर विवाद: फॉरेस्ट विभाग बोला 525 बीघा, भील समाज बोले सिर्फ़ 50 बीघा
गुना (आरएनआई) इन दोनों खबरों में से पब्लिक किसकी बात सही माने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की या भील समाज के लोगों की? आपने जो कहानी सुनाई उसमें आपने बताया कि 15 तारीख को 12 जेसीबी से 525 बीघा वनभूमि से अतिक्रमण हटा दिया और हजारों गड्ढे कर दिए।
जबकि भील समाज के लोगों का कहना है कि केवल 50 बीघा क्षेत्र से ही कब्जा हटाया गया। जबकि वहां 600 बीघा क्षेत्र पर अवैध कब्जा है। उन्होंने ये बात प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में कही है और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
जहां तक जेसीबी के वर्किंग आउटपुट की बात है तो 12 जेसीबी 525 बीघा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर वनविभाग के नॉर्म्स अनुसार हजारों कंटूर ट्रेंच एक दिन में खोद दें, ऐसा तभी संभव हो सकता है जब जेसीबी में आसमानी ताकत घुस जाए और एक एक जेसीबी दस दस जेसीबी के बराबर काम करने लगे।
कुछ ऐसा ही हुआ होगा। क्योंकि अफसर जब अधिकृत तौर पर जानकारी दें तो उसे गलत कैसे कहा जा सकता है। लेकिन प्रश्न ये भी है कि भील महापंचायत के लोग इतनी दूर से गुना आकर झूठ क्यों बोलेंगे??
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



