राहुल गांधी द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान को लेकर दिए गए बयान की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़े शब्दों में निंदा की

Saturday, September 28, 2024 - 20:00
Updated: 2 years ago
0
राहुल गांधी द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान को लेकर दिए गए बयान की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़े शब्दों में निंदा की

इंदौर (आरएनआई) भगवान राम से करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था लगी है, प्रभु श्रीराम का साढ़े 500 साल बाद अपने गर्भगृह में प्रवेश हुआ है। देश तो क्या पूरी दुनिया के सनातनधर्मियों की आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम है।  जहां कांग्रेस के कुत्सित प्रयासों के कारण से ही वर्षों तक भगवान श्री राम का मंदिर का भूमिपूजन नहीं हुआ और न प्रभु का गर्भगृह में प्रवेश हो पाया, उक्त बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी रही जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलाई,उन्होंने प्रभु श्रीराम के विराजित होने का उत्सव तक नहीं मनाया,वो आज तक भगवान के दर्शन करने तक नहीं गए,राहुल गांधी को अपने दिए बयान पर शर्म आना चाहिए,उनका बयान बेहद निंदनीय है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User