राहुल गांधी को उनके कृत्य की सजा मिली है: विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल- राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म होने पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा :
- सजा जब कोई न्यायधीश देता है.....तो कानून के तहत देता है और जब कानून ने आपको 2 साल की सजा हो गई
- चाहे कोई भी हो.... वो राहुल गांधी हो या वीडी शर्मा हो....कोई हो अगर आपको कानूनी सजा सुनाई है.... तो लोकसभा अध्यक्ष जी ने संविधान के दायरे मे फैसला किया
- अगर किसी जनप्रतिनिधि को 2 साल से ऊपर की सजा होती है तो उसकी सदस्यता रद्द होगी लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यता रद्द की है
- अब इसमें न तो भाजपा का कोई लेना-देना...ना प्रधानमंत्री का कोई लेना देना
- लेकिन कांग्रेस तो झूठ बोल कर देश को गुमराह करना चाहती है.... मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है और जिस प्रकार से भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में के अंदर बढ़ा है
- राहुल गांधी दुनिया में जाकर, ब्रिटेन में जाकर के भारत को बदनाम करते हैं....कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है और जब कानून काम कर रहा है तो आप को लोकतंत्र की हत्या दिखती है
- इससे भाजपा का क्या लेना-देना है और आपने तो वह काम किया है...दुनिया के अंदर भारत के खिलाफ जहर उगला है
- जो बदनामी करने का काम किया है….आप के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



