गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का सांप काटने से निधन, पोंडा उपचुनाव में थे पार्टी का प्रमुख चेहरा

May 15, 2026 - 12:17
 0  27
गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का सांप काटने से निधन, पोंडा उपचुनाव में थे पार्टी का प्रमुख चेहरा

केतन भाटीकर का सांप के काटने से निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। पुलिस के अनुसार यह हादसा गुरुवार रात गोवा और कर्नाटक की सीमा पर स्थित करमाल घाट इलाके में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, केतन भाटीकर कर्नाटक के दांदेली गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी कारणवश वह वाहन से नीचे उतरे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया। घटना के बाद उन्हें तुरंत धरबंदोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

केतन भाटीकर हाल ही में रद्द हुए पोंडा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चेहरा थे। पार्टी ने उन्हें पोंडा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट के फैसले के चलते उपचुनाव रद्द कर दिया गया था।

भाटीकर ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन दायर की थी, जिस पर अभी सुनवाई लंबित है।

गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति केतन भाटीकर की प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। उनके निधन से गोवा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.