राष्ट्रीय खेल दिवस पर फतेहपुर में 29 से 31 अगस्त तक होंगी खेल प्रतियोगिताएँ
फतेहपुर (आरएनआई) जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि भारत के महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा प्रतिभाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल निदेशालय के तत्वाधान में जनपद में विविध खेल एवं फिटनेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का आयोजन स्पोट्र्स स्टेडियम में 29 से 31 अगस्त तक प्रातः 08 बजे से होगा। 29 अगस्त को 14 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक) हेतु हॉकी प्रतियोगिता, 30 को एथलेटिक्स (बालक/बालिका) प्रतियोगिता, 31 को कबड्डी (बालिका) वर्ग प्रतियोगिता होगी। हॉकी प्रतियोगिता केवल 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए होगी। 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद एवं शार्टपुट प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी, कबड्डी प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को केवल अपने आयु वर्ग की प्रतियोगिता में ही भाग लेने की अनुमति होगी। प्रतियोगिता में प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतिभागियों को अपनी आयु एवं पहचान हेतु दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



