गुना: जनमन योजना से सहारिया बस्तियों को मिलेगी पक्की सड़क, तीन करोड़ की लागत से जुड़ेंगे मुख्य मार्ग

Aug 27, 2025 - 21:10
Aug 27, 2025 - 21:10
 0  189
गुना: जनमन योजना से सहारिया बस्तियों को मिलेगी पक्की सड़क, तीन करोड़ की लागत से जुड़ेंगे मुख्य मार्ग

गुना (आरएनआई) गुना केंद्र सरकार की जनमन योजना के तहत सहारिया बस्ती के सड़क पहुंच मार्ग को लेकर प्रधान मंत्री ग्रामीण योजना के तहत उन्हें पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा हैं।

प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क के जिला परियोजना प्रबंधक सोहन ग्रेवाल ने Rni को बताया कि सरकार की महत्वपूर्ण जनमन योजना के तहत देश के आदिवासी,सहारिया,बेगा जैसी अन्य जनजातियों के जो गांव पहुंच बीन मार्गो से नहीं के जुड़े हैं जिनकी बसाहट 500 लोगो के ऊपर हैं या 1000 तक की हैं उन वसाहत के गांवों,बस्तियों को स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत फंड स्वीकृत करके प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क के तहत छोटी छोटी सड़को के माध्यम से मुख्य मार्गो से जोड़ा जाना हैं।

Pmgs के प्रबंधक श्री ग्रेवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत गुना जिले के कुछ शहरिया गांवों को सर्वे के तहत उनकी बसाहट के चलते सिलेक्ट किया जाकर उनकी स्वीकृति ली थी।

जिसमें गुना के सिंगवासा चक,राधौगढ़ के जलालपुरा ओर काकसपुर को लिया जाकर सड़क बनाई जा रही हैं।

इन तीनों सहारिया पहुंच मार्गो की सड़को की लागत लगभग तीन करोड़ हैं। श्री ग्रेवाल ने बताया कि जनमन योजना प्रधानमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं और जहां भी सहारिया,आदिवासी, गोंड,वेगा जैसी जनजातियों की 500 से 1000 तक की बस्तियां या गांव सड़क के मुख्य मार्ग से दूर हैं उन्हें जोड़ा जा रहा हैं,जिससे शिक्षा,स्वास्थ्य,विकास जैसे कार्यों से जुड़े।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0