राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा...डीजीपी और एसीएस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों को दिए निर्देश

मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित मथुरा दौर को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश के डीजीपी और अपर मुख्य सचिव तैयारियां का जायजा लेने के लिए मथुरा पहुंचे।

Sep 23, 2025 - 15:20
 0  405

मथुरा (आरएनआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार मथुरा पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखी। शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

राष्ट्रपति का मथुरा में 25 सितंबर को दौरा प्रस्तावित है। वह वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर, निधिवन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अलावा अंतापाड़ा स्थित कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगी। पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी उनके दौरे की तैयारियों में लगी हुई है। वृंदावन से लेकर मथुरा शहर तक लगातार तैयारियां की जा रही हैं। अंतापाड़ा के उपेक्षित पड़े कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर में राष्ट्रपति के दर्शन कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन लगातार इस इलाके में साफ-सफाई के अलावा अन्य कार्य करा रहा है। अभी उनका जन्मभूमि से कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर तक पहुंचने का रूट भी फाइनल नहीं किया गया है। उनके दौरे की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ही मंगलवार को डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने निरीक्षण किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.