‘’राशन आपके द्वार’’ के तहत राशन लोगों को घर-घर पहुंचाने की व्‍यवस्‍था पर किया जा रहा है कार्य - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री श्री राजपूत

केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया का जिले में जारी है भ्रमण। 

Monday, October 7, 2024 - 20:06
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) पायलेट प्रोजेक्ट के रूप ‘राशन आपके द्वार’ के तहत लोगों को राशन घर-घर पहुंचाये जाने की व्यवस्था अभी कुछ जिलों में शुरू करने का कार्य किया जा रहा है। यह बात आज गुना जिले के भ्रमण के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्‍द्र सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहीं।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि जरूरतमंद व्‍यक्तियों को राशन मिले इसके लिए मध्‍यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। वर्तमान में पीडीएस दुकानों में राशन वितरण के लिए बहुत ज्‍यादा सुधार किये जा रहे हैं। गांव में जो बुजुर्ग लोगों को राशन वितरण के लिए यदि उनका अंगूठा सही काम नही कर रहा है, तो उन्‍हें राशन देने की व्‍यवस्‍था नॉमिनी के माध्यम से की जा रही है।

मध्‍यप्रदेश में कई जिलों में प्रायलेट प्रोजेक्‍ट के रूप में विशेष रूप से ट्रायबल एरिया में राशन घर-घर पहुंचाये जाने की तैयारी की व्‍यवस्‍था की जा रही है। ‘’राशन आपके द्वार’’ के अंतर्गत राशन लोगों के घर-घर पहुंचाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर मंत्री श्री राजपूत का स्‍वागत किया गया। 

आज केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया द्वारा बमोरी क्षेत्र के परांठ, रतनपुरा एवं हरीपुर में भ्रमण जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User