रामलीला का मंचन

Friday, October 11, 2024 - 20:27
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) सार्वजनिक श्री रामलीला गुना मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पूरा पोसर के ग्राम पुरा मे चल रही रामलीला मे विभीषण शरणागाती और रामेश्वर कि स्थापना कि लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया। 

रामजी वानरों की सेना के साथ समुद्र किनारे पहुंचते हैं लंका में रावण को मंदोदरी द्वारा बहुत समझाया जाता है कि सीता को लौटा दो उसमें ही तुम्हारी भलाई है।

रावण नहीं मानता और अपनी सभा में चला जाता है रावण का दरवार लगा हुआ है रावण मंत्रीगण के साथ बैठ कर युद्ध की मंत्रणा करता है।

इस समय विभीषण का आगमन होता है,विभीषण से राय पूछी तो विभीषण कहते है जो मनुष्य अपना कल्याण सुन्दर यश शुभ गति और नाना प्रकार के सुख चाहता है तो पर नारी को चौथ के चन्द्रमा कि तरह त्याग दे।

सीताजी को लोटाने कि बात सुन कर रावण ने विभीषण को लात मार कर लंका से निकाल दिया। लंका से निष्कासित होने के बाद विभीषण ने राम कि शरण ली।

राम जी ने समुद्र पार जाने के लिए सेतु बनाने से पहले तब उन्होंने समुद्र के किनारे शिव लिंग बना कर पूजा अर्चना कि और कहाँ जो राम का ईश्वर है वही रामेश्वर है मेरे द्वारा रचाये गए सेतुः के जो दर्शन करेंगे वह मोक्ष को प्राप्त करेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User