रामदेव का बृजभूषण-कंगना पर पलटवार, बोले- ‘ओछे लोगों’ पर टिप्पणी नहीं करना चाहता

Sunday, August 23, 2026 - 17:12
Updated: 10 days ago
0
रामदेव का बृजभूषण-कंगना पर पलटवार, बोले- ‘ओछे लोगों’ पर टिप्पणी नहीं करना चाहता

हरिद्वार। ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ सम्मेलन के बाद बाबा रामदेव ने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और सांसद कंगना रनौत के बयानों को लेकर पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दोनों नेताओं के बयानों पर विस्तार से टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि देश उनके योगदान के बारे में जानता है।

हरिद्वार के श्री जी वाटिका में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद पत्रकारों ने रामदेव से बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत के बयानों को लेकर सवाल किया। इस पर रामदेव ने कहा, “स्वामी रामदेव क्या हैं और उनका योगदान क्या है, यह पूरा देश जानता है। मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।”

दरअसल, रामदेव ने हाल ही में सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उनके इस बयान पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनकी आंदोलन करने की क्षमता पर तंज कसा था।

इसी विवाद को लेकर जब रामदेव से सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर बृजभूषण के बयान का जवाब देने से परहेज किया। कंगना रनौत के बयान को लेकर भी उन्होंने कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी और संकेत दिया कि वह विवाद को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User