राधौगढ़ विधानसभा के संचालन टोली की बैठक हुई संपन्न

Tuesday, June 20, 2023 - 18:45
0
राधौगढ़ विधानसभा के संचालन टोली की बैठक हुई संपन्न

गुना-राधौगढ़। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को राधौगढ़ में विधानसभा राधौगढ़ संचालन टोली की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी के महा संपर्क अभियान में भाजपा के सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से जनता के बीच में लेकर जाएं। तो निश्चित ही इस बार हम राधौगढ़ विधानसभा को जीत में बदल देंगे। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर हर वर्ग को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा हे। हमे तो सभी हितग्राहियों को याद दिलाना है की आपको प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, नल, गैस और भी तमाम योजना जिसका आपको लाभ मिला हे वह भाजपा सरकार ने दिलाया हे। इसकी चिंता सभी कार्यकर्ता करे। बैठक में  राधौगढ़ विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, जि उपा हीरंद्र सिंह (बंटी बना), जिला महामंत्री संतोष धाकड़, राधौगढ़ विधानसभा प्रभारी हेमद्र गौतम, विकास जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, राधौगढ़ विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा, कैलाश शिवहरे, मुनेश जैन, श्याम सिंह रघुवंशी, पप्पू भील, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष माता दीन धनवरिया, अनुसूचित जन जाति अध्यक्ष शंकर लाल पटेलिया सहित राधौगढ़ विधानसभा के मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User