सीएम हेल्‍पलाईन से संबंधित लंबित शिकायतों कि समीक्षा की गयी, निराकरण के दिये निर्देश

विभागों शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की गयी और कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के दिये निर्देश

Tuesday, June 20, 2023 - 18:45
0
सीएम हेल्‍पलाईन से संबंधित लंबित शिकायतों कि समीक्षा की गयी, निराकरण के दिये निर्देश

गुना। सीएम हेल्‍पलाईन के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रभारी कलेक्टर प्रथम कौशिक ने लेते हुए जिला कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष मे सीएम हेल्‍पलाईन से संबंधित ‘’बी’’, ‘’सी’’ एवं ‘’डी’’ ग्रेडिंग वाले विभाग उपस्थित रहे तथा समस्‍त तहसीलदार एवं समस्‍त मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद व्‍हीसी के माध्‍यम से सभी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर द्वारा सीएम हेल्‍पलाईन से संबंधित शिकायतों का निराकरण नही करने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की गयी और खाद्य विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग तथा आदिम जाति विभाग प्रमुखों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास द्वारा विगत दिन से किसी भी शिकायत का निराकरण नही किये जाने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की गयी तथा निर्देशित किया कि उनके अधीनस्‍थ कर्मचारियों को सीएम हेल्‍पलाईन से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराएं। इस दौरान संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्‍थ स्‍टाफ को सीएम हेल्‍प लाईन का नंबर देकर लक्ष्‍य‍ निर्धारित करें एवं शाम तक शिकायतों का निराकरण कराएं। आज ही राज्‍य स्‍तर से जिले की ग्रेडिंग होने की संभावना है। 
सामान्‍य प्रशासन से संबंधित शिकायतों को सभी अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदारों से समन्‍वय कर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। जिला स्‍तरीय ग्रेडिंग को देखते हुए प्रभारी कलेक्‍टर द्वारा लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग को आज शाम तक ‘’ए’’ ग्रेड में आने के निर्देश दिये। इस संबंध में पुन: समीक्षा बैठक का आयोजन आज शाम को किया जावेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User