राज्‍यपाल का सोमवार को 09 बजे गुना आगमन, बमोरी के मोहनपुरखुर्द गांव में करेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन एवं हितग्राहियों से संवाद

Sunday, March 12, 2023 - 23:38
Updated: 4 years ago
0
राज्‍यपाल का सोमवार को 09 बजे गुना आगमन, बमोरी के मोहनपुरखुर्द गांव में करेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन एवं हितग्राहियों से संवाद
राज्‍यपाल का सोमवार को 09 बजे गुना आगमन, बमोरी के मोहनपुरखुर्द गांव में करेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन एवं हितग्राहियों से संवाद
राज्‍यपाल का सोमवार को 09 बजे गुना आगमन, बमोरी के मोहनपुरखुर्द गांव में करेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन एवं हितग्राहियों से संवाद

गुना। जिले के मोहनपुरखुर्द तहसील बमोरी में राज्‍यपाल  मंगुभाई पटेल का 13 मार्च  को आगमन हो रहा है। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के संबंध में आज प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया, कलेक्‍टर ,पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्‍टर, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं सभी तहसीलदार सहित संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा आज कार्यक्रम स्‍थल मोहनपुरखुर्द पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार प्रात: 09:00 बजे मोहनपुरखुर्द में प्रस्‍तावित कार्यक्रम में बमोरी के  राज्‍यपाल  मंगुभाई पटेल द्वारा सर्वप्रथम सिकल सेल एनीमिया एवं स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का अवलोकन किया जायेगा। इसके पश्‍चात राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्‍वसहायता समूह द्वारा उत्‍पाद सामग्री, कृषि, उद्यानिकी व मत्‍स्‍य विभाग के उत्‍पाद तथा राजस्‍व तथा ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया जायेगा। इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास, राज्‍य ग्रामीण आजीवि‍का मिशन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के हितग्राहियों से संवाद भी किया जायेगा तत्‍पश्‍चात माननीय राज्‍यपाल द्वारा जिला व्‍यापार एवं उद्योग केंद्र, राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्‍वसहायता समूह के हितग्राही तथा लाड़ली लक्ष्‍मी योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जायेगा। स्‍थानीय ग्रामवासियों द्वारा तीर-कमान भेंट कर अतिथि का सम्‍मान किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्‍टर द्वारा  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में कार्यस्‍थल मोहनपुरखुर्द पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का अधिकारियों सहित जायजा लिया एवं आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User