दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा के उपसंचालक कालूराम सेन हुए दुर्घटना के शिकार, 1 दिन के लिए स्थगित रही स्वाभिमान पदयात्रा

Sunday, March 12, 2023 - 23:35
Updated: 4 years ago
0
दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा के उपसंचालक कालूराम सेन हुए दुर्घटना के शिकार, 1 दिन के लिए स्थगित रही स्वाभिमान पदयात्रा

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पिछले 12 दिनों से मध्य प्रदेश के कई दिव्यांगों के द्वारा राघौगढ़ से गुना तक दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा संचालित है इस पदयात्रा के उपसंचालक कालूराम सेन आज सुबह एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए दरअसल कालूराम सेन के पिता लकवे के शिकार है इस कारण उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता कालूराम सेन की पत्नी भी दिव्यांग है कालूराम सेन लगातार 12 दिनों से दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा का संचालन कर रहे हैं कल रात फोन पर उन्हें अपने पिता की अस्वस्थ होने की जानकारी मिली इसलिए रात 11 बजे वो अपने पिता को देखने बीनागंज निकले थे। सुबह जल्दी से यात्रा की तैयारी करने के लिए गुना की ओर निकले तभी सुकट पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन के द्वारा इन्हें टक्कर मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे शरीर में गंभीर चोट होने की जानकारी दी जा रही है, पैर में फैक्चर है जिसका ऑपरेशन किया जाना है। जिला चिकित्सालय में इनका उपचार करवाया जा रहा है लेकिन चोटे गंभीर है। प्रशासन को जैसे ही है जानकारी मिली तो प्रशासन के द्वारा अच्छे इलाज की व्यवस्था करवाई गई। इस घटना से दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा प्रभावित रही, आज यात्रा अपने विश्राम स्थान पर ही 1 दिन के लिए स्थगित रही। यात्रा के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी गई की लगातार 12 दिनों से घिसटने से लगातार दिव्यांगों का स्वास्थ्य स्तर गिरता जा रहा है और अगले दिन में 2 किलोमीटर घिसटने में असमर्थ हैं इसलिए दिव्यांग जनों की पदयात्रा कलेक्ट्रेट परिसर 15 मार्च को ना पहुंचते हुए 18 से 20 मार्च तक पहुंचने की संभावना है। जहाँ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपने के उपरांत दिव्यांग भोपाल की और कूच करने की तैयारी में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User