वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

दो पूर्व मंत्रियों ने होली मिलन समारोह में की सहभागिता

Monday, March 13, 2023 - 02:09
Updated: 4 years ago
0
वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया
वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया
वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मथुरा। अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी चतुर्थ संप्रदाय कल्याण समिति मथुरा का होली मिलन समारोह गंगा गार्डन बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास भव्य एवं दिव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस होली मिलन समारोह में यूपी दिल्ली हरियाणा और राजस्थान के वैष्णव बंधु पहुंचे और वैष्णव समाज के पदाधिकारियों द्वारा सभी का फूल माला व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र प्रताप फौजी द्वारा की गई। इसके मुख्य अतिथि रमेश चंद शर्मा दिल्ली वाले रहे। इस होली मिलन समारोह में वरिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री एवं मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा व पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा भी पहुंचे ।उन्होंने कहा कि होली की सार्थकता जोड़ने में है। जो समाज को जोड़ने का काम करें वही होली मनाने का हकदार है वही दूसरे पूर्व ऊर्जा मंत्री व मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा भी पहुंचे। जिन्होंने स्वागत सम्मान से अभिभूत होकर सभी को होली मिलन की बधाई दी। इस मौके पर एडवोकेट रामनिवास शर्मा, एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, एडवोकेट विष्णु शर्मा, कन्हैया लाल, हाकिम सिंह कटैला, सत्य प्रकाश शर्मा, फत्ते राम, रमेश फौजी, सत्य प्रकाश शर्मा, रामजीत कोसी, घूरेलाल बाजना, राधेश्याम टेलीफोन वाले, राजकुमार ठेकेदार, देवेंद्र अस्तल, पूरन दास शर्मा, डॉक्टर ईश्वर चंद निरंजन प्रसाद, नवल किशोर शर्मा, फौजी ओमप्रकाश भरतपुर, पीपी शर्मा प्रेमहरि आगरा, भगवान स्वरूप खदोली, ब्रह्मदत्त नोएडा व कैलाश वैष्णव एवं यतीश कुमार, कन्हैयालाल पिपरौली, रमेश चंद चंदरवन वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत शर्मा, चंदू मलिकपुर, दाऊ दयाल, जगदीश आदि वैष्णव बंधु उपस्थित रहे और होली के भजन व रसियाओं के साथ सभी ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी। एडवोकेट रामनिवास शर्मा ने कार्यक्रम के बाद में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User