कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, पुलिस व कृषि विभाग की टीमें खाद केंद्रों पर लगातार राउंड पर रहेगी

जिले को कल यूरिया का नया रैक मिलने की संभावना, सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा वितरण

Nov 30, 2025 - 22:07
Nov 30, 2025 - 22:09
 0  54
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, पुलिस व कृषि विभाग की टीमें खाद केंद्रों पर लगातार राउंड पर रहेगी

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार के निर्देशानुसार जिले में खाद वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने हेतु सभी खाद वितरण केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही है। किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्कता अनुसार छाया, पीने के पानी, तथा महिलाओं के लिए अलग काउंटर व्यवस्था की गई है।

कृषि उपसंचालक संजीव शर्मा द्वारा बताया गया कि किसानों की सुविधा और अव्यवस्था रोकने के लिए पहले से ही टोकन प्रणाली लागू है। केवल वही किसान खाद के लिए आए जिनके पास आज दिनांक के लिए जारी किए गए टोकन हैं, जबकि अन्य किसान निर्धारित आगामी तिथियों पर केंद्रों पर उपस्थित हों। जिले में खाद की किसी प्रकार की कमी नहीं है। 

कल गुना जिले को एक रैक यूरिया की प्राप्त होने की संभावना है, जिसे 70% सहकारी समितियों तथा 30% निजी उर्वरक विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। जो किसान सहकारी समितियों के सदस्य हैं, वे खाद उसी समिति से प्राप्त कर सकते है। 

व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था को रोकने के लिए सभी क्षेत्रों में एसडीएम, तहसीलदार, कृषि विभाग तथा पुलिस विभाग की टीमें लगातार राउंड लेंगी।

साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी किसान या व्यक्ति रात्रि में खाद वितरण केंद्र पर नहीं रुके। 

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और टोकन व्यवस्था का पालन करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0