आरोन में पिच्छी परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ
विवेक जैन नेहा जैन को मिली मुनिश्री की पुरानी पिच्छिका, अरनाथ जन्मोत्सव पर 3 दिसंबर को होगा नगर भोज का आयोजन
गुना (आरएनआई) नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान मुनिश्री दुर्लभ सागरजी महाराज का पिच्छी परिवर्तन समारोह रविवार को स्थानीय वर्धमान कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ। इस अवसर पर दोपहर में 1:30 बजे से बड़ा जैन मंदिर से एक चल समारोह प्रारम्भ हुआ। जिसमें महिला एवं पुरुष भक्ति करते हुए कार्यक्रम स्थल वर्धमान कॉम्प्लेक्स पहुँचे। पिच्छी परिवर्तन समारोह की शुरुआत दोपहर में 1:30 बजे से हुई। इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमलनेर, पठारी,सैतपुर,इंदौर, टीकमगढ़ गंजबासौदा,बासा,गुना,पिपरई,जलगांव,अशोकनगर,विदिशा,अजनास शाढौरा,खंडवा मुंगावली, बहादुरपुर, राघौगढ़,उज्जैन, सिरोंज,बीनाआष्टा,आदि स्थानों के श्रद्धालू आरोन पहुँचे। समाधिस्थ जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी के चित्र के अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ इस आयोजन की शुरुआत हुई। मंगलाचरण पाठशाला द्वारा किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

