एनीमरेशन फॉर्म डिजिटाइजेशन में गुना जिले ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, चारों विधानसभा क्षेत्रों ने 100% डिजिटाइजेशन कार्य किया पूरा
चांचौड़ा विधानसभा ने सबसे पहले लक्ष्य किया हासिल
गुना (आरएनआई) जिले में मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया के अंतर्गत एनीमरेशन फॉर्म डिजिटाइजेशन कार्य में गुना जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों_चांचौड़ा,गुना,बमोरी और राघौगढ़_ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया है। इसमें सबसे पहले चांचौड़ा विधानसभा ने लक्ष्य पूरा किया, जिसके बाद क्रमशः गुना,बमोरी और अंत में राघौगढ़ ने भी अपना शत-प्रतिशत कार्य समय पर पूर्ण कर निर्वाचन प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
रिपोर्ट के अनुसार, जिले के कुल 9.55 लाख से अधिक प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया गया। बीएलओ स्तर पर भी सभी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई, जो टीमवर्क, सतत मॉनिटरिंग और उच्च स्तरीय समन्वय का परिचायक है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने समस्त राजस्व अधिकारियों, बीएलओ एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

