राघौगढ़ में "दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन" आयोजित, जयवर्धन सिंह ने दिव्यांगजनों से की मुलाकात
राघौगढ़ (आरएनआई) राघौगढ़ किले में आज "दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन" का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर श्री जयवर्धन सिंह ने स्वयं दिव्यांगजनों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को पढ़ा और भरोसा दिलाया कि प्रदेश में दिव्यांगजनों की समुचित गणना करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग हितों से जुड़े मुद्दों को वे विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से प्रमुखता से उठाएंगे।
कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि जयवर्धन सिंह ने दिव्यांग साथियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उन्होंने कहा कि, "यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समानता और सम्मान की भावना का प्रतीक है।"
जयवर्धन सिंह ने आगे कहा, "जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय और गरिमा नहीं मिलती, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और अवसर सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।"
कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं दिव्यांग संगठन से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



