मेधावी छात्र शैलेन्द्र धाकड़ को मिली आर्थिक सहायता उज्जवल भविष्य की ओर एक प्रेरक कदम
गुना (आरएनआई) आज चांचौड़ा-बीनागंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के होनहार छात्र शैलेन्द्र धाकड़ को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र द्वारा आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग की मांग किए जाने पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा तत्काल छात्र शैलेन्द्र धाकड़ को शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सहयोग राशि प्रदान की गई। यह सहायता छात्र को उसकी आगे की पढ़ाई में उपयोग हेतु लैपटॉप क्रय करने के उद्देश्य 25000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की गयीl
यह सराहनीय पहल न केवल शैलेन्द्र के सपनों को नई उड़ान देगी, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी। प्रशासन और शासन का यह समन्वय यह संदेश देता है कि प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती बस आवश्यकता होती है सही समय पर सहयोग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



