शाहाबाद: चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार, जेल भेजा गया
शाहाबाद हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा ढाबा के सामने से 23 जुलाई को चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने दो चोरों को बाइक सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 23 जुलाई को सरिता शर्मा पुत्री राजेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम सुहागपुर द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा दुर्गा ढाबा के सामने से उनकी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। जामा मस्जिद चौकी प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, एसआई हरदीप सिंह और पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित प्रकाश में आये जेन्टर पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम हूसेपुर थाना बेहटा गोकुल और देवपाल पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम भदेउना थाना बेहटा गोकुल को हिरौली मोड़ के निकट से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी में बताया। गिरफ्तार चोरों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

