रमाशंकर श्रीवास्तव बने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक
कांकेर (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक काँतिलाल जैन एवं सहसंयोजक संजीव कर्मकार व कांकेर जिला के जिलाध्यक्ष महेश जैन, एवं शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कांकेर के जिला संयोजक भागीराम साहू की सहमति से जनसंघी रमाशंकर श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कांकेर के जिला सहसंयोजक मनोनय किया गया है रमाशंकर श्रीवास्तव जनसंघ के समय से कार्यकर्ता है उन्होंने पूर्व में अपने छात्र जीवन मेंशासकीय उपाधि महाविद्यालय कांकेर के संयुक्त सचिव पद का निर्वाहन कर चुके हैं साथ ही अपने छात्र जीवन से ही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष दायित्व भी निर्वाह किया है 1992 से विद्या भारती के कार्यकर्ता के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए संक्रामक काल तक याने 33 वर्ष तक अपना कर्तव्य निष्ठा पूर्वक कार्य किया सेवानिवृत्ति के बाद समाज कार्य जुट गए और समाज का सेवा कर रहे हैं! भाजपा के तो सदस्य रहे ही साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक निष्ठावान स्वयंसेवक है, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अभी जिला सहसंयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ का कार्य सौपा है, रमाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के द्वारा दिया गया दायित्व इसका निर्वहन कर्तव्य निष्ठा पूर्वक हम निभाएंगेऔर उन्होंने सभी भाजपा के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया
उनके इस दायित्व मिलने पर उनके सभी मित्रों ने बधाई दिया,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

