यूपी में घी-मक्खन सस्ते, मंत्री बोले- नई दरें तुरंत लागू

जीएसटी के बदलाव का असर प्रदेश में पराग घी और मक्खन के दामों में पड़ेगा। दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि घटे रेट तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 

Sep 24, 2025 - 11:06
 0  135
यूपी में घी-मक्खन सस्ते, मंत्री बोले- नई दरें तुरंत लागू

लखनऊ (आरएनआई) पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि जीएसटी रिफार्म से प्रदेश में पराग घी व मक्खन की दरों में कमी हुई है। इन सस्ती दरों का लाभ आम लोगों को तत्काल प्रभाव से दिया जाए। दुग्ध विकास मंत्री ने मंगलवार को बताया कि पहले पराग का 100 ग्राम का मक्खन 58 रुपये प्रति पैक था, जो अब 54 का मिलेगा। पहले 500 ग्राम मक्खन 285 रुपये प्रति पैक का था जो अब 265 रुपये प्रति पैक का मिलेगा। इसी प्रकार घी के दाम में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार का लाभ निश्चित रूप से दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं को मिलेगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक प्रदेश को दुग्ध उत्पादन, प्रोसेसिंग मूल्य संवर्द्धन और प्रबंधन के क्षेत्र में देश का नेतृत्वकर्ता राज्य बनाया जाए।

जीएसटी 2.0 से जुड़ी कई तकनीकी दिक्कतों और व्यवस्थागत खामियों के समाधान के लिए लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से प्रमुख सचिव (राज्यकर) एम देवराज को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि जीएसटी से जहां कुछ राहत मिली है, वहीं कई जटिलताएं बनी हुई हैं।

व्यापारियों की मांग है कि एक व्यापार–एक कर व्यवस्था लागू हो। बार-बार नियमों में बदलाव न हो। आईटीसी का ऑटो रिफंड मिले और प्रक्रिया भी सरल की जाए। छोटे व्यापारियों पर तकनीकी खामियों के कारण पेनाल्टी का बोझ न डाला जाए और सत्यापन के नाम पर उत्पीड़न न हो। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने सरलीकरण की बात उठाई। महामंत्री जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्टेशनरी में आज भी उतनी ही विसंगतियां हैं। कागज पर कर की दर 12 से 18 प्रतिशत कर दी गई है। उसी कागज से बनी बुक जीरो प्रतिशत कर की दर में है। स्कूली बच्चों के बैग पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। इन बिंदुओं पर विचार हो। इस दौरान चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.