यूपी बोर्ड परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश टॉपर्स में आदित्य और प्रत्यूषा का नाम
सुलतानपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित हो गया है। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर के छात्र छात्र-छात्राओं ने अपने परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के बल पर उत्कृष्ट सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आदित्य भूषण पांडे ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठवा स्थान बनाया तथा प्रत्यूषा मिश्रा ने प्रदेश में नवां स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया।कादीपुर पटेल नगर निवासी आदित्य भूषण पांडे के पिता शांति भूषण पांडे विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिक्षक हैं तो वहीं माता श्रीमती शिवानी पांडे सन्त तुलसीदास पीजी कॉलेज में शिक्षिका हैं इन्होंने प्रदेश में छठवा स्थान प्राप्त किया है वहीं पड़ेला गांव निवासी प्रत्यूषा मिश्रा के पिता पंकज कुमार मिश्रा बैंक में वीसी का कार्य करते हैं माता श्रीमती जयश्री मिश्रा बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापिका हैं। दोनों बच्चे भविष्य में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनना चाहते हैं।

वहीं विद्या मंदिर के अन्य बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय कराते हुए जनपद में स्थान बना कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है।
हाईस्कूल (कक्षा 10) में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी इस प्रकार से है आदित्य भूषण पांडेय प्रदेश में छठा एवं जिला में प्रथम स्थान, प्रत्यूषा मिश्रा प्रदेश में नवां एवं ज़िला में तीसरा स्थान,शताक्षी जिले में चौथा स्थान,ओजस्वी यादव जिले में पांचवा स्थान,ईशा जिले में छठा स्थान,आन्या सिंह जिले में सातवां स्थान,इंटरमीडिएट (कक्षा 12)में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी
खुशी त्रिपाठी,आदित्य सिंह ने स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।विद्यालय के भैया बहनों ने न केवल उत्तीर्णता में उच्च प्रतिशत प्राप्त किया है, बल्कि अनेक विद्यार्थियों ने विशिष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को पुनः सिद्ध किया है। यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है।
इन सभी प्रतिभाशाली भैया-बहनों ने कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से यह उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय परिवार को इनकी सफलता पर अत्यंत गर्व है।विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि—
“हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनके सतत प्रयास, अनुशासन एवं संस्कारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन निर्माण की प्रक्रिया है। हमारे भैया-बहनों ने इस सत्य को सिद्ध करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि—
“विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता, बल्कि नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं राष्ट्रभावना के विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यह परिणाम उसी समन्वित प्रयास का सुखद परिणाम है।”विद्यालय के आचार्यगणों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे इन मेधावी भैया-बहनों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत प्रयासरत रहें।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दयाराम यादव, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, वरिष्ठ समाजसेवी शिशु मंदिर के प्रबन्धक गजेन्द्र बहादुर सिंह डब्बू,प्रबंधन समिति के सदस्य एवं समस्त आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अभिभावकों के प्रति भी विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग एवं विश्वास से यह सफलता संभव हो सकी।अंत में, विद्यालय परिवार ने यह संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम देते हुए विद्यार्थियों को सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंचाने का सतत प्रयास जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)