यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला: सीएम योगी बोले- पैसा भारत में रहेगा तो विकास होगा, विदेशों में गया तो नक्सलवाद और अलगाववाद पर खर्च होगा
गोरखपुर (आरएनआई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि भारत का पैसा भारत में रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पैसा विदेशों में जाएगा तो यह अलगाववाद और नक्सलवाद पर खर्च होगा। उनका कहना था कि यही पैसा भारत के निर्माण और विकास में लगाया जाना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा, "दीपावली के पहले बाजार में चहल-पहल रहती है। परंपरागत तौर पर मूर्तियां चीन से आती थीं। यह देश हमारे खिलाफ मार्केट का फायदा उठाता था। अब भारत का पैसा भारत के अंदर रहना चाहिए।"
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य से ग्रोथ इंजन बन चुका है। 2017 से पहले उद्योग लगाना कठिन था, लेकिन सुरक्षा, नियमों में सरलीकरण और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की सुविधा से प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई पुनर्जीवित हुए हैं, जिससे 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
यूपी में तकनीकी और उद्योग की छलांग
प्रदेश में अब 16 एयरपोर्ट कार्यरत हैं, जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय हैं। जेवर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है।
मेट्रो अब 6 शहरों में चल रही है।
उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसें का निर्माण शुरू होगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा।
यूपी मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम उत्पादन में देश में सबसे आगे है, पूरे भारत के 55% मोबाइल फोन यूपी में बनते हैं।
प्रदेश का पहला इनलैंड वाटरवे भी यूपी में है।
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वदेशी उत्पाद खरीदें। उन्होंने कहा, "जो भी खरीदें, स्वदेशी खरीदें। अगली बार इससे भी बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा।"
हस्तशिल्प और रोजगार
लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान ने बताया कि 10 से 19 अक्टूबर तक स्वदेशी मेला आयोजित होगा। यह आयोजन हस्तशिल्पियों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने और युवाओं को रोजगार देने वाला बनाने के लिए किया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना से हस्तशिल्पियों को पहचान मिली है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



