दिल्ली: मोरी गेट में DTC की इलेक्ट्रिक बस में भीषण आग, बस धू-धू कर जली
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के मोरी गेट इलाके में शुक्रवार को एक DTC इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बस बीच सड़क पर धू-धू कर जलती रही।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल, दमकल कर्मियों की टीम आग को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस और अन्य आपात सेवाएं भी मौके पर मौजूद हैं, ताकि आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके और ट्रैफिक व्यवधान को कम किया जा सके।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोई हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बस को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



