यूपी के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में रातभर मूसलाधार; स्कूल-कॉलेज आज बंद

यूपी में बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में बुधवार देर रात भारी बारिश हुई। 

Aug 14, 2025 - 10:11
 0  378
यूपी के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में रातभर मूसलाधार; स्कूल-कॉलेज आज बंद

लखनऊ (आरएनआई) मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से मानसूनी बारिश पश्चिमी यूपी का रुख करेगी। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बृहस्पतिवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही 36 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

बुधवार को तराई के महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सिद्धार्थ नगर में सर्वाधिक 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार पूर्वी यूपी और तराई में बारिश के बाद पश्चिमी यूपी में 14 व 15 अगस्त को अच्छी बारिश के संकेत हैं।

बुधवार की देर रात हुई भारी बारिश के चहते लखनऊ शहर के स्कूलों को बंद कर दिया गया। सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पहले ही 14 अगस्त को चेहल्लुम का अवकाश घोषित है। लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा जारी आदेश में एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश सभी प्रकार के बोर्ड पर लागू करने की बात कही है। 

यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।

यहां है भारी बारिश का यलो अलर्ट
लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.