यूट्यूब पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर सख्ती: सीएम मोहन यादव ने डीजीपी को दिया फ्री-हैंड

Dec 19, 2025 - 10:59
 0  351
यूट्यूब पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर सख्ती: सीएम मोहन यादव ने डीजीपी को दिया फ्री-हैंड

भोपाल (आरएनआई) राज्य सरकार अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर सख्ती से नकेल कसने की तैयारी में है। ऐसे यूट्यूबर्स जो तथ्यों से परे जाकर सरकार, सरकारी विभागों, अधिकारियों या आम जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में डीजीपी कैलाश मकवाना को फ्री-हैंड देते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूट्यूब और अन्य डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर झूठी, भ्रामक और सनसनीखेज सामग्री फैलाने वालों पर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वर्ष 2004 में तत्कालीन आईपीएस अधिकारी जी. जनार्दन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई थी, उसी तरह अब भी प्रभावी और ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

यह निर्देश हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित डीजीपी-आईजी सम्मेलन के बाद दिए गए हैं। सम्मेलन में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक भी की। बैठक में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक सख्ती पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने हर साल सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने प्रभार क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण करने और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोका जा सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस भर्ती बोर्ड की प्रक्रिया जारी है, जिसे जल्द अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रशासन हर स्तर पर ठोस और निर्णायक कार्रवाई करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.