युवा संगम: गुना में 10वां जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न, 2774 हितग्राहियों को ₹10.56 करोड़ का लाभ, निजी कंपनियों ने 100 से अधिक युवाओं को दिया रोजगार

Aug 28, 2025 - 14:49
Aug 28, 2025 - 14:49
 0  405
युवा संगम: गुना में 10वां जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न, 2774 हितग्राहियों को ₹10.56 करोड़ का लाभ, निजी कंपनियों ने 100 से अधिक युवाओं को दिया रोजगार

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु एवं मध्य उद्योग तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत स्वरोजगार, रोजगार और अप्रेंटिशिप के लिए अवसर प्रदान करने के लिए गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिला प्रशासन गुना द्वारा युवा संगम के अंतर्गत गुरुवार को जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यक्रम का 10वें कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव, नगरपिका उपाध्यक्ष धर्म सोनी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, भाजपा वरिष्ठ नेता रमेश मालवीय सहित गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने रोजगार मेले में सम्मिलित होकर युवाओं को संबोधित कर हितग्राहियों का मार्गदर्शन कर उन्हे बधाई शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आरंभ कराया। इस अवसर परअतिथियों द्वारा युवा संगम कार्यक्रम में 2774 हितग्राहियों को 10 करोड़ 56 लाख रुपए का मौके पर हितलाभ का वितरण किया गया। इसी के साथ ही निजी क्षेत्र की 8 कंपनियों द्वारा 100 से अधिक युवाओं का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। रोजगार मेले में आए युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार एवं कलेक्टर गुना श्री कन्याल ने सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लक्ष्य तय कर काम करने की सलाह दी। साथ ही नशामुक्त अभियान को बढ़ावा देते हुए नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। 

 इस अवसर पर जिला उधोग केंद जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना, प्रबंधक प्रवीण बैंसला, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन डी पी कम्ठान, अग्रणी जिला प्रबंधक अजय राजपूत, कृषि विभाग उप संचालक के पी एस किरार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीणा ने किया एवं आभार प्रबंधक श्री बैंसला द्वारा किया गया। जिसमें जिले भर बड़ी संख्या में आए युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर दिए गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0