युवक ने की आत्महत्याः सनसनी

Tuesday, October 24, 2023 - 21:11
Updated: 3 years ago
0
युवक ने की आत्महत्याः सनसनी

हाथरस-24 अक्टूबर। कोतवाली सदर क्षेत्र में आज गृह क्लेश में एक युवक ने फांसी पर लटक कर जान दे दी। युवक शराब का भी सेवन करता था और इसी को लेकर उसका अपनी मां से झगड़ा हो गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताते हैं कोतवाली सदर क्षेत्र के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित मोहल्ला विजयनगर निवासी करीब 33 वर्षीय युवक दीपक सिंह पुत्र श्यामलाल पिछले कुछ समय से शराब पीने का आदी था। बताते हैं कि इसी के चलते उसकी पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर अपनी मायके चली गई। उस पर  एक बेटी भी है। बताते हैं दीपक ने अपना कमरा बंद कर फांसी पर झूल कर अपनी जान दे दी। जब उसकी मां ने जंगले की खिड़की में से देखा कि उसका बेटा फांसी के फंदे पर लटका हुआ है तो उसने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उक्त सम्बंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User