हाईवे निर्माण में लगे दो मजदूरों को लगा करंटः झुलसे

Tuesday, October 24, 2023 - 21:10
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-24 अक्टूबर। निर्माणाधीन हाइवे पर काम कर रहे दो कर्मियों को आज विद्युत करंट लग जाने से दोनों कर्मी झुलस कर गंभीर घायल हो गये। साथी कर्मी उक्त दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया है।
बताया जाता है यमुना एक्सप्रेसवे से बरेली तक बनाए जा रहे हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और हाईवे का निर्माण पीएनसी नामक एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है तथा आज थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के पास हाईवे के निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर विद्युत करंट की चपेट में आ गए और बताया जाता है जहां पर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है वही गांव दरियापुर के पास से रेलवे की लाइन और विद्युत हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिस पर आज किसी प्रकार से कार्य करने के दौरान उक्त मजदूर विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए तथा घायल दोनों मजदूरों करीब 27 वर्षीय रोहित निवासी तोछीगढ़ व 38 वर्षीय रामचंद्र निवासी भदोही को तत्काल साथी मजदूरों द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्हें भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User