यमन में इस्राइल की जवाबी कार्रवाई, हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर किए हवाई हमले

इस्राइल पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद इस्राइल ने यमन में हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। हमले को लेकर आईडीएफ ने बताया कि ये हमले प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख की मंजूरी से किए गए थे।

Friday, December 27, 2024 - 06:35
0
यमन में इस्राइल की जवाबी कार्रवाई, हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर किए हवाई हमले

यरूशलेम (आरएनआई) इस्राइली वायु सेना ने पश्चिमी तट और यमन के अंदरूनी हिस्सों में हूती सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को बताया कि ये हमले प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख की मंजूरी से किए गए थे। इन हमलों में हौथी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसे वे अपनी सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। बता दें कि आईडीएफ द्वारा हूती के ठिकानों पर किए गए हमले में पश्चिमी तट पर अल-हुदैदाह, सलीफ और रास कनातिब बंदरगाह शामिल थे।

आईडीएफ ने बताया कि हूती विद्रोही शासन ने बार-बार इस्राइल पर हमले किए हैं, जिसमें ड्रोन और मिसाइल हमले शामिल हैं। जिन स्थानों पर हमले किए गए उनमें सना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हेज़्याज़ और रास कनातिब बिजलीघर शामिल हैं, जो हूतियों द्वारा सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। 

आईडीएफ ने यह भी कहा कि हूती शासन ईरानी हथियारों की तस्करी और ईरानी अधिकारियों के प्रवेश के लिए इन सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही आईडीएफ ने चेतावनी दी कि हूतियों के हमले क्षेत्र और दुनिया भर में अस्थिरता फैला रहे हैं और इस्राइल किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हाल ही में हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले के बाद इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने रविवार को एक वीडियो बयान में कहा हम हुथियों के खिलाफ बल, दृढ़ संकल्प और परिष्कार के साथ कार्रवाई करेंगे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User